Home Haryana रेवाड़ी मे मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

रेवाड़ी मे मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

142
0
रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)-महेंद्रगढ़ में हुए बीसी सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पलटवार किया है.गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि हमने बीसी को आरक्षण दिया  है. वहीं उन्होंने कहा कि  यह हमारी पार्टी का वादा था महिलाओं को 50% और बीसी-A को 8% देना। आज उसका क्रेडिट भी बीजेपी लें रही है।भाजपा अब प्रदेश से बाहर जाएगी। पुराने मुख्यमंत्री के किए कामों को बदलकर सीएम नायब सिंह सैनी केवल क्रेडिट लेने का काम कर रहे है। 100 दिन के अंदर लिए गए सरकार द्वारा यू टर्न का जवाब भी जनता वोट की ताकत से जवाब देगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए मुस्लिम लीग आरक्षण के बयान पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि  यह उनकी सोच है। उन्होंने लोकसभा में भी यह प्रयास किए थे। संविधान बदलने और बीसी- एससी आरक्षण बदलने की बात की लेकिन जनता ने 400 पार के नारे को 240 के नीचे सिमटा दिया।लगातार जो घोषणाएं हो रही है यह चुनावी घोषणाएं हैं इन पर कितना अमल होगा।विधानसभा चुनावों को मात्र 60 दिन रह गए हैं। जिसमें कोड आफ कंडक्ट भी लागू हो जाएगा। जनता इन सब बातों को समझती है पहले भी चुनावी घोषणाएं बहुत की थी और फिर भूल गए थे।भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हरियाणा मांगे हिसाब पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा भी अपने 10 साल का हिसाब साथ में रखें। भाजपा द्वारा डीसी रेट की नौकरियां को कौशल में भेजना रोजगार प्रणाली को समाप्त करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here