हरियाणा, 2 जनवरी- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि बीजेपी के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। किसान मोदी सरकार की प्राथमिकता में है। 10 साल में किसानों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई गई हैं और उनको जमीन पर भी उतारा गया है।
कांग्रेस द्वारा अमित शाह के खिलाफ किया जा रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अमित शाह कभी भी बाबासाहेब का अपमान करने की सोच भी नहीं सकते। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने के लिए पहुंचे थे,जहां पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विकास कार्यों में कमी को लेकर उन्होंने अधिकारियों को भी लताड लगाई। उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में भी बीजेपी की जीत होगी।







