Home Faridabad बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने हरियाणा कांग्रेस पार्टी को...

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने हरियाणा कांग्रेस पार्टी को बताया एक्सपायरङ इंजेक्शन

106
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा की हरियाणा में कांग्रेस पार्टी  को एक्सपायरङ इंजेक्शन बताया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यह इंजेक्शन कहीं भी लगाया जाए तो काम करने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को देश में डूबता जहाज भी बताया. दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज फरीदाबाद पहुंचे जहां पर उन्होंने फरीदाबाद के सेक्टर 89 स्थित निजी स्कूलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा से बीजेपी टिकट की दावेदारी कर रहे भारत भूषण ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस डूबता जहाज है। कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। और कुछ प्रश्न खड़े करके कांग्रेस को छोड़ भी रहे हैं। जो नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं वह बता रहे हैं कि कांग्रेस के अंदर इतनी घुटन है जिसके कारण सांस लेना भी मुश्किल है। इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा से दावेदारी कर रहे भारत भूषण ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का फरीदाबाद पहुंचने पर स्वागत किया. इस मौके पर भारत भूषण ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अभियान की शुरुआत की है,जिसमें एक पौधा मां के नाम लगाकर मानव जाति और प्रकृति की रक्षा के लिए शुरू की है. जिससे ना बल्कि हमें बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी फायदा मिलेगा. उन्होंने  कहा कि भाजपा की करनी कथनी में कोई अंतर नहीं है.देश की सबसे मजबूत पार्टी आज के दिन बीजेपी पार्टी है और हम सब उसे पार्टी के सच्चे सिपाई हैं।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here