अम्बाला-:अंबाला शहर की नव-निर्वाचित मेयर श्रीमती अक्षिता सैनी ने शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं समाजसेवी हर्ष साहनी के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा नेता रितेश गोयल भी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। हर्ष साहनी और उनके परिवार ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया तथा हाल ही में मिली चुनावी सफलता की खुशी के उपलक्ष्य में केक काटकर जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने मेयर अक्षिता सैनी और भाजपा नेता रितेश गोयल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। हर्ष साहनी द्वारा दोनों अतिथियों को भगवान श्रीकृष्ण-राधा की सुंदर प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कोहली, स्पर्श हॉस्पिटल के डॉ. भव्य गुप्ता, डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. राजपाल, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक रणजीत सिंह, रिच एंड रॉयल रेस्टोरेंट के संचालक संजीव, आकाश बंसल, रामा बंसल, दविंदर कौर, गुड मॉर्निंग क्लब के प्रधान अनिल गोयल, हैप्पी अंटाल, सतबीर अंटाल सहित सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।अपने संबोधन में हर्ष साहनी ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और भविष्य में भी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी वे पूर्व मंत्री असीम गोयल और रितेश गोयल के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा अंबाला के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भी भाजपा की नीतियों और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में हर्ष साहनी ने सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह दोनों में वृद्धि हुई है।







