Home Ambala 1975 में देश में लगी इमरजेंसी को लेकर भाजपा ने...

1975 में देश में लगी इमरजेंसी को लेकर भाजपा ने मनाया काला दिवस के रूप

119
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-आज ही के दिन सन 1975 में देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। यह इमरजेंसी उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने लगाई थी। ऐसे में आज के दिन को भाजपा काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा जिला कार्यालय, अम्बाला शहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी शामिल हुए।
इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि संविधान की जितनी बार ह*त्या इस कांग्रेस ने की,जितनी बार संविधान को कांग्रेस ने तोडा मरोड़ा इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 से 1977 तक के काले दौर को कोई भूल नहीं सकता। असीम गोयल ने कहा कि यह दौर था जिसमें मीडिया,देश की बात करने वाला व्यक्ति,राष्ट्रहित की बात करने वालों को जेल में डाल दिया जाता था और उनकी आवाज को दबा दिया जाता था। इस दौरान असीम गोयल ने आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी सम्मानित जनों को नमन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here