फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट वन में दो मंजिला इमारत की छज्जा गिरने के चलते एक गर्भवती महिला सहित कुल 4 लोग गंभीर रूप से घा*यल हो गए.जिसके चलते उन्हें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
बता दें की इस हा*दसे में गर्भवती महिला पूजा और उसके पति सोनू को काफी गंभीर चोटें थी, इसलिए मकान मालिक राहुल चंदीला ने दोनों पति-पत्नी सहित चारों घायलों को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया । गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बाद आज फरीदाबाद में हुई बरसात में परिवार के चार सदस्य जिनमे अशोक कुमार, उनकी पत्नी उषा 14 वर्षीय बेटी शोभा ,और अशोक की बड़ी बेटी पूजा जो आठ महीने की गर्भवती है उसका पति सोनू बरसात में नहा रहे थे कि अचानक से दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। जिसके चलते 38 वर्षीय अशोक उनकी बेटी पूजा, पूजा के पति सोनू और अशोक की 14 वर्षीय बेटी शोभा को काफी चोट आई । अशोक लगभग डेढ़ साल से राहुल चंदीला के मकान में किराए पर रहते हैं और उनकी बेटी पूजा और दामाद सोनू जो नोएडा में रहते है वह बीते कल ही अपने माता पिता से मिलने के लिए आए थे। बेटी 8 महीने गर्भवती है। लेकिन छज्जा ऊपर गिरने के चलते न केवल उनके दामाद का हाथ फ्रैक्चर हो गया,सर में काफी गंभीर चोटें आई बल्कि पूजा के चेहरे हाथ पांव की चोट के साथ-साथ उसको फीमर फ्रैक्चर हुआ है।







