Home Haryana नीट परीक्षाओं में हुई धांधली पर यूथ कांग्रेस ने गुरुग्राम में किया...

नीट परीक्षाओं में हुई धांधली पर यूथ कांग्रेस ने गुरुग्राम में किया प्रदर्शन

137
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-नीट परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस ने साइबर सिटी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया । हाथों में तख्तियां लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्तों ने देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा दिए जाने की मांग की।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निश्चित कटारिया ने कहा कि   पिछले दस सालों के दौरान भाजपा राज में 40 से अधिक पेपर लीक हुई है जो कि निदनीय है। देश की मोदी सरकार पेपर लीक होने से नही रोक पा रही है, जो को युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ है। युवा साथी दिन रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करता है और एग्जाम देने जाता है। एग्जाम होने के बाद पेपर लीक की बात कह परीक्षा रद्द कर दी जाती है। परीक्षा रद्द होने से छात्रो की मानसिक दबाब झेलना पड़ रहा है। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। यूथ कांग्रेस छात्रो के भविष्य से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नही करेगी। नीट मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाए जाने की यूथ कांग्रेस मांग करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here