Home Haryana हरियाणा में 12 सितंबर तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

हरियाणा में 12 सितंबर तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

129
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 9 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार 12 सितंबर तक प्रदेश में बरसात का दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ उत्तर से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसककर कच्छ, कोटा, औराय, सिद्धि, रांची होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसी कारण हरियाणा में मानसून की सक्रियता में मामूली कमी देखी जा रही है।

क्षेत्रवार पूर्वानुमान:

  • पश्चिमी हरियाणा (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है।
  • उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

7 दिन का मौसम पूर्वानुमान:

  • 10 सितंबर: गर्मी का असर बढ़ेगा, पारा 35 डिग्री तक जा सकता है।
  • 11 सितंबर: बादल छाएंगे, हल्की बरसात की संभावना, अधिकतम तापमान 33 डिग्री।
  • 12 सितंबर: ठंडी हवाएं चलेंगी, पारा 31 डिग्री के आसपास रहेगा।
  • 13 सितंबर: मौसम दोबारा गर्म, 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, बादल बने रहेंगे।
  • 14 सितंबर: हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी।
  • 15 सितंबर: ठंडक का एहसास, अधिकतम तापमान 30 डिग्री, हल्की बरसात संभव।
  • 16 सितंबर: सामान्य मौसम, पारा 31 डिग्री के आसपास, बादल छाए रहने की संभावना।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here