फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया. इस बीच कृष्ण पाल गुर्जर करीब 10 से 15 गांव में पहुंचे जहां पर ग्रामीणों द्वारा बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का जोरदार स्वागत किया.इस मौके पर उनके साथ पृथला से विधायक नयनपाल रावत सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि लोग तीसरी बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना चाहते हैं,जिसका पता विपक्ष के लोगों को 25 मई को चलेगा.पहले से भी भारी मतों के साथ फिर से फरीदाबाद लोकसभा से लोग बीजेपी को वोट देंगे।वहीं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पर कृष्णपाल गुर्जर ने तंज कसते हुए कहा कि लोग बीजेपी को 10 लाख वोटो से हारने का सपना देख रहे हैं वह सपना उनका सपना ही रह जाएगा. साथ ही उन्होंने तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लिए जाने के बाद राजनीति में हो रही बीजेपी सरकार के प्रति मनशा को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश की भाजपा सरकार से बहुमत दिखाने की बात कर रहे हैं वह लोग सिर्फ कुर्सी के भूखे हैं. उन्हें कुर्सी के लालच के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा.अगर उन्हें ऐसा लगता है तो वे दावा पेश करें बहुमत की असलियत सब सामने आ जाएगी।







