Home Crime Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट जारी, सुरक्षा...

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

194
0

अंबाला (अंकुर कपूर): वारिस दे पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि पंजाब पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक अमृतपाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने- अपने इलाकों में कड़ा चेकिंग अभियान चलाया है।

आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बता दें कि दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर पर हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है। वाहन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हरियाणा और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विशेष नाकेबंदी कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें बड़ी गहनता से वाहनों को चैक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here