Home Ambala यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, इन परिवारों को भी...

यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, इन परिवारों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत का लाभ

162
0

यमुनानगर (एकता): यमुनानगर जिले के रादौर विधानसभा के बकाना गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा की। बता दें कि उन्होंने स्थानीय महिलाओं द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं उन्होंने खुला दरबार लगाकर आम लोगों की शिकायतें सुनी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 1,80,000-3,00,000 तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा। लाभार्थी परिवार 1500 रुपए जमा करवाकर इसका फायदा उठा सकता है। 15 अगस्त से योजना के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। अभी तक 30 लाख परिवार आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। इस घोषणा के बाद 8 लाख परिवार योजना का लाभ उठा पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here