Home Crime लिंग जांच करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग के हत्थे...

लिंग जांच करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग के हत्थे चढ़े 4 लोग (Video)

170
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला स्वास्थ्य विभाग ने गर्भ में भ्रूण की लिंग जांच करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुए विभाग ने गर्भ में भ्रूण की लिंग जांच करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह गिरोह 50 हजार रुपए लेकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करता था।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह की सूचना कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य अलग अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड केंद्र व अन्य हेल्थ से जुड़े व्यवसायों में ही काम करते हैं। जिन्हें अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here