Home Ambala अंबाला OASIS एथनॉल प्लांट में लगी आ*ग पर कड़ी मशकत से पाया...

अंबाला OASIS एथनॉल प्लांट में लगी आ*ग पर कड़ी मशकत से पाया गया काबू… एक वर्क की मौ*त

125
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-अंबाला में OASIS एथनॉल प्लांट में कल सुबह से एथनॉल के टैंकों में लगी  आ*ग पर 20 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद काबू पाया गया । लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है.इस समय आग पर 90 प्रतिशत काबू पाया जा चुका है. इस  आग मे अभी तक एक व्यक्ति की जान जा चुकी है जो कम्पनी का ऑपरेटर था.
एथनॉल होने के कारण वो धीरे-धीरे जलती रही आ*ग 
अंबाला के जाटवाड़ गांव मे OASIS एथनॉल प्लांट के टैंको मे कल सुबह भयंकर आग लग गई थी.कैमिकल होने के कारण आग ज्यादा फ़ैल गई थी,जिसमे एक व्यक्ति की  झूलसने से मौ*त भी हो गई थी.आग इतनी भयंकर थी कि उस पर लगभग 20 घंटे बाद ही 90 प्रतिशत काबू पाया गया,वो भी लगभग एक दर्ज़न से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से.फैक्ट्री अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि आग पर अब काबू पाया जा चुका है. फायर ब्रिगेड के साथ साथ उनकी फैक्ट्री टीम ने भी आग को काबू पाने मे मदद की थी. उन्होंने बताया कि नीरज नमक वर्कर की इसमें मौ*त हो चुकी है जिसके घरवालों को भी बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि आग पर काबू तो कुछ घंटो मे ही पा लिया गया था लेकिन एथनॉल होने के कारण वो धीरे-धीरे जलती रही जिसे अब काबू पा लिया गया है.उन्होंने बताया कि ज्यादा गर्मी होने के कारण ही ये आग भड़की है.उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है और जो थोड़ी सी  रह गई है उस पर भी कुछ घंटो मे काबू पा लिया  जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here