यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)– यमुनानगर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है,जिसके तहत श+राब पीकर गाड़ी चलाने वालों का चालान किया जा रहा है। यमुनानगर पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी अपने-अपने इलाके में शाम 6:00 बजे से देर रात्रि तक ऐसे वाहनों को चेक कर रहे हैं, जो वाहन चालक श+राब पीकर गाड़ी चलाते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।
पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया और यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि यह विशेष अभियान शुरू किया गया है । जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चलान भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने इलाके में वाहनों की चेकिंग करें और श+राब पीने वालों की जांच करें, इनका उल्लंघन करने वालों के ई चालान किए जाएंगे।







