Home Haryana बसपा प्रत्याशी के समर्थन को लेकर गांव डाचर के गुरुद्वारा में...

बसपा प्रत्याशी के समर्थन को लेकर गांव डाचर के गुरुद्वारा में हुई सिख समाज की अहम बैठक

143
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- चुनावी गहमा गहमी के बीच  पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन को लेकर समाज के वर्गों की बैठकें जारी हैं। इसी कड़ी में गांव डाचर में सिख समाज की एक अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें बसपा प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह नवजोत को समर्थन को लेकर विचार विमर्श किया गया। सिख समाज के लोगों ने कहा कि हम लोग ऐसा उम्मीदवार चाहते हैं जो किसानों और आम जनता की भलाई के बारे में सोचे.
 बसपा प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्हें  लोकसभा की टिकट 4 तारीख से मिली है लेकिन सीजन का वक्त था और लोग गेहूं कटवा रहे थे। अब किसान अपनी फसल से फ्री हो चुका है। सही मायनों में आज से हमारा चुनाव शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि आज हम उस गुरुद्वारे से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं जिस गुरुद्वारे गत वर्ष में मनोहर लाल खट्टर ने आने से मना कर दिया था और गुरु के लंगर को पहले टेस्ट करवाने के लिए कहा था। इससे सिख समाज में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सिख समाज की मर्यादा के खिलाफ जाने और किसानों पर लाठियां बरसाने का बदला समाज चुनाव में लेगा। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा को तो यहां से कोई वोट नहीं मिलने वाली लेकिन कांग्रेस को भी लोग वोट नहीं देंगे क्योंकि कांग्रेस भी गुटबाजी का शिकार है। सबने देखा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नॉमिनेशन भरवाने दूसरे गुट का कोई नेता नहीं आया। इसके अलावा करनाल बाहरी उम्मीदवारों से पहले ही परेशान है। उन्होंने कहा कि हमारा बसपा का संगठन बहुत ही मजबूत है, चाहे करनाल हो या पानीपत सब लोग पूरे जी जान से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार हम करनाल लोकसभा से जीत का परचम लहराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here