Home Haryana फतेहाबाद के जाखल में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को किसानों के विरोध...

फतेहाबाद के जाखल में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को किसानों के विरोध का करना पड़ा सामना

131
0
फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फतेहाबाद के जाखल में वीरवार को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के  पहुचनें की सूचना पर किसान शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हो गए। जिसके बाद किसानों ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का विरोध जताया. वहीं राज्यसभा सांसद किसानों के बीच पहुंचे और उनसे बात की ।
 किसानों के विरोध को लेकर जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी अपने दल बदल के साथ मौका पर पहुंच गए, किसानों द्वारा राज्यसभा सांसद से बाढ़ का मुआवजा न मिलने को लेकर बात रखी तो वही राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किसानों की बात सुनने के उपरांत ही जिला प्रशासन से इस बारे में बात की और जल्द किसानों की समस्या का हल करने को लेकर आश्वसन दिया। हालांकि  किसान राज्यसभा सांसद से मिले आश्वसन को लेकर सन्तुष्ट नही दिखे। किसान नेता लाभ सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर अगर भाजपा का कोई भी नेता गांव में आता है तो उनसे सवाल जबाब जरूर किए जाएंगे साथ ही इनका विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here