Home Haryana करनाल के बढ़ेड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही खेत के...

करनाल के बढ़ेड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही खेत के बने ट्यूबल की कोठड़ी में फांसी लगाकर की आ.त्मह.त्या,

145
0
12 दिसंबर, करनाल–गांव बढ़ेड़ी में एक व्यक्ति ने अपने ही खेत के ट्यूबल की कोठड़ी में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया. फांसी लगाने से पहले व्यक्ति के द्वारा एक वीडियो भी वायरल किया जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस मौके पर पहुंच कर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।
फाँसी लगाने से पहले व्यक्ति ने अपना एक वीडियो किया वायरल
 जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई है उसका नाम राम सिंह बताया जा रहा है जो बटेडी गाँव का निवासी है। उसके बेटे ने अपने ही परिवार के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसके पिताजी ने उससे कुछ पैसे लिए थे। जितने पैसे लिए थे उससे कहीं ज्यादा पैसे का भुगतान उसके पिताजी के द्वारा कर दिया गया था। लेकिन बार-बार वह उसके ऊपर ओर पैसे देने का दवाव बनाया जा  रहा था नहीं तो उसके खिलाफ कारवाई कर देगा। लगातार बनाये जा रहे दवाव से तंग आकर उसके पिता ने ट्यूबल की कोठड़ी में फांसी का फंदा लगा कर आत्मह.त्या कर ली है। मौके पर पहुंचे इंद्री थाना प्रभारी  भगवान ने बातचीत में बताया कि गांव बढ़ेड़ी के रहने वाले राम सिंह ने अपने खेत में फांसी का फंदा लगा करके अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर पैसों का लेनदेन का मामला बताया है, जिसकी जांच भी की जाएगी और जो वीडियो वायरल हुई है उसकी भी जांच भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here