Home Haryana कुरुक्षेत्र पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा को दी ये बड़ी सौगात

कुरुक्षेत्र पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा को दी ये बड़ी सौगात

199
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंचीं। जहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने ब्रह्मसरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में आहुति डाली। ब्रह्मसरोवर पूजन में राष्ट्रपति उस समय भावुक हो गईं जब पंडित ने उन्हें अपने पूर्वज याद करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने अपना चश्मा उतारकार अपनी आंखें भी साफ की।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन और शिल्प उद्यान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गीता कायरता छोड़ वीरता अपनाने का सन्देश देती है। राष्ट्रपति ने ई टिकटिंग परियोजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना लागू करने पर हरियाणा सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली से परिवहन व्यवस्था कुशलता से संचालित होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति के आगमन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती शुभ आगमन पर राष्ट्रपति महोदय का आगमन हरियाणा सरकार के साथ-साथ प्रदेश वासियों के लिए बेहद अहम रखता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय गीता कर्म योग की साक्षात प्रतिमूर्ति है। राष्ट्रपति महोदय के कर कमलों से प्रदेश को 3 नई परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना, सिरसा में मेडिकल कॉलेज व हरियाणा सार्वजनिक सड़क परियोजना ई टिकटिंग प्रणाली देश की पहली प्रणाली है, जो राष्ट्रपति महोदय के कर कमलों से आरंभ हुई है। राज्यपाल के अनुसार आतंकवाद से पटने का समाधान भी गीता में ही निहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here