फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने आज अपना पर्चा दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे.जबकि भूपेंद्र हुड्डा कार्यक्रम व्यस्त होने के चलते नहीं पहुंच सके। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी शामिल रहे. वहीं पलवल से जेजेपी छोड़कर कांग्रेस के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता हर्ष कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और दावा किया कि वह 6 लाख वोटो से जीतेंगे। इस मौके पर प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में कोई विरोध नहीं है बल्कि मीडिया ही अपनी तरफ से बैर विरोध पैदा कर रही है । पर्चा दाखिल करने के बाद सेक्टर 12 के ग्राउंड में लोकसभा की तमाम 9 विधानसभा की संयुक्त रैली भी की गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए ।
महेंद्र प्रताप से उम्मीदवारी पर हो रहे विरोध का दिया ये जवाब
पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों ने जब महेंद्र प्रताप से पूछा कि आपकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध हो रहा है तो उन्होंने कहा कि कहीं कोई विरोध नहीं है,सिर्फ मीडिया ही विरोध पैदा कर रही है.जबकि करण दलाल भी उनके साथ खड़े नजर आएंगे ।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और कहीं भी पार्टी में कोई विरोध नहीं है । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से भाजपा द्वारा 10 लाख वोटो से जीत का दावा खोखला साबित होगा और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप की जीत दर्ज होगी ।चौधरी महेंद्र प्रताप के नॉमिनेशन में पहुंचे पलवल के नेता हर्ष कुमार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 6 लाख वोटो से जीत होगी औऱ पलवल के हथीन होड़ल से भरपूर वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिलेंगे ।बता दे कि हर्ष कुमार जहां पूर्व विधायक रह चुके हैं वही वह जेजेपी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं और कल ही उन्होंने जेजेपी से अपना इस्तीफा दिया था और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को खुला समर्थन देने की घोषणा की थी । वही कांग्रेस की पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि विधायक नीरज शर्मा को जिस तरह से रोका गया है वह आम बात है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी जोर जबरदस्ती जरूर करती है लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है और महेंद्र प्रताप की जीत निश्चित है ।







