अंबाला (एकता): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अंबाला पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा-जजपा गठबंधन ने जनता के साथ किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। हुड्डा अंबाला शहर अमीशा चावला व पूर्व विधायक जसबीर मलौर के निवास पर जाकर सभा को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत की।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हुड्डा ने कहा कि वह साथियों से मिलने अंबाला आए हैं। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि पूरे हरियाणा में लोगों ने मन बना लिया है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस को वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि सबको अपनी-अपनी बात कहने का हक है। सैलजा द्वारा असली कांग्रेस की अनदेखी किए जाने के सवाल पर हुडडा ने कहा कि मुझे तो पता नहीं कौन असली-कौन नकली, लेकिन मेरा परिवार पिछले 40 सालों से कांग्रेस के साथ है।







