Home Haryana भगवान महावीर के 2550 वें जन्म कल्याणक निर्वाण महोत्सव पर पहुंचे...

भगवान महावीर के 2550 वें जन्म कल्याणक निर्वाण महोत्सव पर पहुंचे CM नायब सिंह सैनी

163
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल के जैन आराधना मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने महावीर जी के 2550 वें जन्म कल्याणक निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्यमंत्री सैनी ने जैन मंदिर में माथा टेका और जैन संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित चैरिटेबल अस्पताल का भी दौरा किया और यहां चल रही संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि जैन सन्तों ने समाज को हमेशा सच्चाई का रास्ता दिखाया, हमे  भी उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। यहां पर लोगों की सेवा का कार्य किया जाता है और अस्पताल सहित अनेक चेरिटेबल कार्य संचालित होते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर जी के संदेशों को सामने रखकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत विश्व मे 11 वें पायदान पर था जबकि आज 5 वें स्थान पर मजबूती से खड़ा है। 2024 के बाद भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। ये सब महावीर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर कर रहे है।
जैन मुनि राष्ट्र संत ने दिया भगवान महावीर के विचारों पर चलने का सन्देश
इस अवसर पर जैन मुनि राष्ट्र संत श्री पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज को आत्मवाद, अहिंसावाद ,अनेकांतवाद अपरिग्रह और कर्मवाद जैसे सिद्धांत दुनिया को दिए। इन्हें जीवन में उतार कर समूचे संसार के लिए शांति सुनिश्चित की जा सकती है। आज उन्ही भगवान महावीर जी के 2550 वें निर्वाण कल्याणक वर्ष महोत्सव के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैन मुनि ने कहा कि भगवान महावीर केवल जैन समाज के नहीं थे बल्कि सर्व समाज के लिए उपयोगी और कल्याणकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here