हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के अनाज मांडियो में गेहूं की फसल का सीजन पीक पर है. सभी अनाज मंडिया अनाज से भरी पड़ी है.किसान अपनी लगभग फसल मंडी में बेच चुके है, लेकिन मंडी में धीमे उठान से आढ़ती सहित किसान भी परेशान है क्योंकि मौसम विभाग बार बार बरसात आने की चेतावनी दे रहा है और ज्यादातर गेहूं खुले में पड़ी है. वही मंडी प्रशासन का कहना है कि वे एजेंसियो को बार बार कह रहे है कि उठान करें.
वही मंडी सचिव नीरज भारद्वाज का कहना है कि मंडी में अब तक एक लाख अठतीस हज़ार क्विंटल की आवक हो चुकी है. जिसमे एक लाख तीस हज़ार की खरीद कर चुके है व 43500 क्विंटल का उठान भी हो चुका है. उनका कहना है कि वे उठान थोड़ा धीमा है, जिसके लिए एजेंसियो को बार बार कह चुके है. वे जल्दी है इसे ठीक करेंगे और उठान में तेज़ी लाएंगे. उनका कहना है इसलिए बार मंडी में आवक बहुत ज्यादा हो रही है. उन्होंने बताया कि आढ़ती पूरी कोशिश कर रहे है कि आने वाले समय में गेहूं न भीगे.उन्होंने बताया कि अब तक 2400 गेट पास कट चुके है.







