Home Haryana गैर-मान्यता प्राप्त आयोजनों पर हरियाणा ओलंपिक संघ की सख्ती, खिलाड़ियों को दी...

गैर-मान्यता प्राप्त आयोजनों पर हरियाणा ओलंपिक संघ की सख्ती, खिलाड़ियों को दी चेतावनी

320
0

चंडीगढ़ | हरियाणा ओलंपिक संघ ने राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खिलाड़ियों को सचेत किया गया है कि वे ऐसे आयोजनों में भाग लेने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।

बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि कई संगठन हरियाणा ओलंपिक संघ की मान्यता के बिना खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इन संगठनों के पास वैध अधिकार नहीं हैं और यह संघ के अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य कर रहे हैं।

खिलाड़ियों और अधिकारियों को दी सावधानी बरतने की सलाह

संघ अध्यक्ष ने बताया कि कई बार खिलाड़ी और कुछ खेल अधिकारी भी इन गैर-मान्यता प्राप्त आयोजनों में हिस्सा ले लेते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि भले ही आयोजनों के पीछे मंशा कुछ भी हो, लेकिन ओलंपिक संघ ऐसे कार्यक्रमों को किसी प्रकार की मान्यता या समर्थन नहीं देता।

बेनीवाल ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे केवल हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में ही भाग लें, ताकि उनका करियर सुरक्षित रह सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अवसर पा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here