फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद में 9 जनवरी को कांग्रेस की ओर से एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी को लेकर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और रूपरेखा तैयार की ।
इस दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि 9 जनवरी को फरीदाबाद में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस के बड़े लीडर इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं । जिसमें कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा । साथी उनसे पूछा गया कि क्या यह कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी चुनाव की तैयारी के लिए होगा तो उन्होंने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन से कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात की जाएगी ।







