Home Accident हरियाणा में कोहरे का बरपाया कहर, एक के बाद एक दर्जन गाड़ियां...

हरियाणा में कोहरे का बरपाया कहर, एक के बाद एक दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ी (Watch Video)

171
0

करनाल (अंकुर कपूर): हरियाणा में मौसम की पहली धुंध के कारण कई शहरों में आपस में गाड़ियां भिड़ गई। बता दें कि हादसे चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पर हुए। करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर कुटेल के पास दो जगह हादसे हो गए। इन हादसों में कई वाहन आपस में भिड़ गए। इन वाहनों में गाड़ियां, बस,  ट्रक सब शामिल हैं। ये हादसे 2 जगह हुए। एक जगह 4 से 5 वाहन आपस में भिड़े तो वहीं दूसरी तरफ 5 से 6 वाहन आपस में भिड़े। फिलहाल हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फर्स्ट ऐड दिया गया। साथ ही क्रेन को बुलाया गया ताकि हादसे में आपस में भिड़े वाहनों को साइड किया जाए ताकि और वाहन आपस में ना भिड़े।

गनीमत की बात ये है कि इस हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं। वहीं यमुनानगर में भारी धुंध में एक दर्जन गाड़ियां टकराई। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि लगातार दूसरे दिन यमुनानगर में भारी धुंध हुई है। इसी के चलते विजिबिलिटी काफी कम है। वाहन एक-दूसरे को दिखाई नहीं दे रहे। एंबुलेंस व पुलिस की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गाड़ियां एक दूसरे से टकराने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here