Home Ambala महेन्दरगढ़ स्कूल बस हा*दसे के बाद हरियाणा मे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों...

महेन्दरगढ़ स्कूल बस हा*दसे के बाद हरियाणा मे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिर सकती है गाज

132
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- महेन्दरगढ़ स्कूल बस हा*दसे के बाद जहां  सरकार लगातार स्कूलों की बसों की चेकिंग कर रही है.  वही अब उन स्कूलों पर भी गाज गिरेगी जिनके पास  मान्यता नहीं है या जो नियमों को  पूरा नहीं करते  है.
बता दें कि हरियाणा मे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल काफी संख्या मे चल रहे है लेकिन हरियाणा सरकार की ओर से केवल 600 स्कूल ही ऐसे है जो इस श्रेणी मे आते है.   इसको लेकर निशा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार को इस फैसले मे रिव्यू करना चाहिए क्योंकि इससे काफी अफरा तफरी मच सकती है क्योंकि इसमें लिखा है कि इन स्कूलों के बच्चो को सरकारी स्कूलों मे भेजा जायेगा . उन्होंने बताया कि इस बारे में वे  पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिल चुके है. उन्होंने कहा कि बच्चो को सरकारी स्कूलों मे शिफ्ट करना एक गलत फैसला है क्योंकि कई पेरेंट्स  अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल मे पढ़ाना  चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कई स्कूलो के नॉम्स पूरे नहीं है तो ये भी बच्चे के भविष्य से खिलवाड़ है और ये बिलकुल भेदभाव पूर्ण कारवाई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here