झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में एक नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़ित लड़की को आरोपियों ने रात के करीब 11 बजे उसके घर से उठाया। इसके बाद उसे किसी सुनसान जगह पर लेकर उससे गैंगरेप किया। इतना ही नहीं वह पीड़िता को वारदात के बाद घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद तीन युवकों पर गैंगरेप और एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक उसके ही गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।







