Home Haryana रामजन्म भूमि आंदोलन और अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रहेगा...

रामजन्म भूमि आंदोलन और अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रहेगा करनाल का योगदान

154
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशवासी एक बार फिर दिवाली मनाएंगे। अयोध्या में होने वाले इस भव्य ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन के लिए जहां  पूरे देश में तैयारी चल रही है,  वही करनाल भी श्री राम चंद के आगमन की तैयारी से अछूता नहीं है ।
सेवा भारती में महिलाओं द्वारा बनाई जा रही हजारों लड़ियों जायेगी अयोध्या 
बता दें कि करनाल की सेवा भारती संस्था को अयोध्या में सजावट की सेवा मिली है । यहां से हजारों की संख्या में स्वदेशी लडिया बना कर भेजी जा रही है जिनसे भगवान की नगरी और मंदिर की सजावट होगी ।लडिया बनाने में जुटी महिलाओं में उत्साह के साथ खुशी है  कि वे रामकाज कर रही है और उनकी बनाई हुई लड़ियों अयोध्या को जगमग करेगी । इस आयोजन के लिए विशेष रूप से तिरंगा लड़ी बनाई गई है । रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े ओमप्रकाश अत्रेजा ने बताया कि करनाल के रामभक्तो ने पहले भी योगदान दिया था और अब सजावट में अपनी सेवा देंगे जो कि बहुत खुशी की बात है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here