Home Haryana सूरजकुंड मेला परिसर में प्रथम दिवाली मेला उत्सव का आगाज…. यहां लगाए...

सूरजकुंड मेला परिसर में प्रथम दिवाली मेला उत्सव का आगाज…. यहां लगाए गए 250 से ज्यादा स्टाल

176
0
हरियाणा ( TSN)- सूरजकुंड मेला परिसर में प्रथम दीवाली उत्सव का रंगारंग अनुठा आगाज  होगा। इस संबंध में सूरजकुंड मेला परिसर में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। प्रथम दीवाली उत्सव का शुभारंभ हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने किया ।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने सूरजकुंड में साल में दो मेले आयोजित करने की घोषणा की थी, जिसके तहत 3 से 10 नवंबर तक दिवाली मेला उत्सव का 8 दिन का आयोजन किया जा रहा है । उस्तव में आने वाले पर्यटक 250 से ज्यादा स्टालों पर से दिवाली के त्यौहार से सम्बंधित सामग्री की खरीदारी का आनंद ले सकेंगे। देश के अन्य राज्यों से आए शिल्पकारों द्वारा यह स्टालें लगाई गयी हैं। दिवाली उत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए 30 रुपये की एंट्री टिकट रखी गई है। जबकि साथ ही 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है। स्कूली विद्यार्थी भी अपना पहचान पत्र दिखाकर एंट्री कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए आज से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here