Home Haryana वोट फॉर मोदी का संदेश लेकर गुरुग्राम पहुंची बुलेट रानी…बोली ...

वोट फॉर मोदी का संदेश लेकर गुरुग्राम पहुंची बुलेट रानी…बोली तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना लक्ष्य

154
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-वोट फॉर मोदी, वोट फॉर नेशन के मिशन के साथ 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली बुलेट रानी का गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। राज लक्ष्मी मंदा ने मदुरई से 12 फरवरी को बुलेट बाइक यात्रा शुरू की थी। मदुरई से दिल्ली तक 65 दिनों में 21 हजार किलोमीटर का सफर तय किया ।
  65 दिनों में 15 राज्यों से होते हुए पहुंची यात्रा
बुलेट रानी राज लक्ष्मी मंदा ने कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। मदुरई से शुरू हुई यात्रा पांडीचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तसीगढ़ उड़ीसा, झारखंड, बिहार होते हुए यूपी और यूपी से हरियाणा के गुरुग्राम पहुंची है और यात्रा का अंतिम पड़ाव दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि  65 दिनों में 15 राज्यों से होते हुए यहां आई हैं। सभी राज्यों में उन्हें पूरा मान-सम्मान और समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि स्वयं बुलेट पर चलती है और उनके साथ कुछ साथी भी हैं जो ट्रक में साथ चल रहे हैं।  इस बार प्रधानमंत्री मोदी 400 पार का लक्ष्य जनसमर्थन से अवश्य पूरा करेंगे। राज लक्ष्मी मंदा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यों ने बुलेट रानी को काफी प्रभावित किया है, इसलिए वह 21 हजार किलोमीटर की यात्रा करके यहां पहुंची है भाजपा का प्रचार कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here