पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– पलवल के गांव गढ़ी पट्टी और खिरवी में गेहूं की खड़ी फसल और भूसा में अचानक आ*ग लग गई । आग इतनी तेजी से लगी की गांव खिरवी में किसानों के खेतों में खड़ी 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं गांव गढ़ी पट्टी में किसान ने एकत्रित किया पशु चारा भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । इस आ*ग से गांव खिरवी और गांव गढ़ी के किसानों का भारी नुकसान हुआ है।किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है,लेकिन आ*ग लगने के कारणों का पता नही चल सका है ।
होडल के गांव खिरवी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव के किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आ*ग लग गई । आग इतनी तेजी से लगी की आ*ग खेतों में खड़ी दूसरे किसानों की गेहूं की फसल के अपनी चपेट में ले लिया और गांव खिरवी के किसानों की 18 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आ*ग को सूचना दमकल विभाग को दी और सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मस्कत के बाद आ*ग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसानों की 18 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । इस आ*ग से गांव खिरवी निवासी किसान राजेंद्र ,बिजेंदर की 4 एकड़ ,किसान शिवचरण की 3 एकड़ ,मोहन श्याम की 2 एकड़ रमेश किसान की 2 एकड़ लक्ष्मण किसान की 5 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। वही गांव गढ़ी पट्टी में किसान करण सिंह ने अपने खेत में पशु चारा भूसा को एकत्रित किया हुआ था और उसमे अचानक आ*ग लग गई। आ*ग लगने से खेतों में पड़ा भूसा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने से किसानो का भारी नुकसान हुआ है और किसानो से सरकार से मदद करने की गुहार लगाई है।
दमकल विभाग कर्मचारी ने दी ये जानकारी
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी नरेन्द्र सौरोत ने बताया की उनको डायल 112 नंबर से सूचना मिली की गांव खिरवी में गेहूं की खड़ी फसल में आ*ग लग गई है और गांव गढ़ी पट्टी में किसान के भूसे में आग लग गई है। उन्होंने बताया की सूचना के बाद वह गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया की किसानों का आ*ग से भारी नुकसान हुआ है। गांव खिरवी में किसानों की खड़ी फसल जल गई है और गांव गढ़ी पट्टी में किसान का आ*ग से भूसा जल गया है और अब आ*ग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।







