Home Haryana नया बस स्टैंड और अस्पताल चारा फार्म की जमीन पर बनेंगे…सीएम ने...

नया बस स्टैंड और अस्पताल चारा फार्म की जमीन पर बनेंगे…सीएम ने दी मंजूरी

132
0
8 अगस्त हिसार-एयरपोट के पास क्षेत्रीय चारा फार्म की जमीन पर नए बस स्टैंड और सिविल हस्पताल  के लिए जगह फाइनल हो गई है। सीएम ने जमीन ट्रांसफर की फाइल पर हस्ताक्षर करके इसे मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब यहां 30 एकड़ जमीन नए बस स्टैंड के लिए और 22 एकड़ जमीन मिल गई है। नया बस स्टैंड मिलगेट एरिया के नजदीक बनना तय हो गया है। साथ ही वहां सिविल अस्पताल भी बनेगा। हालांकि यह अलग बात है कि स्थानीय नेताओं ने यह भी कहा है कि पुराना बस स्टैंड भी यहीं रहेगी। शहर में नया  व पुराना दोनों बस स्टैंड रहेंगे।
अब चारा  फार्म को लीज  पर मिली इस जमीन के 30 एकड़ को रोडवेज  विभाग के नाम किया जाएगा और 22 एकड़ जमीन नागरिक अस्पताल के लिए हेल्थ विभाग के नाम हो जाएगी। इससे पहले परिवहन मंत्री भी इस जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी इसको लेकर आश्वासन दिया था। शहर के लोगों ने नये बस स्टैंड के पक्ष में तर्क दिया था  कि यहाँ  बस स्टैंड बनने से जीजेयू  संस्थान, महिला कॉलेज में पढ़ने वाले  स्टूडेंट्स को सुविधा होगी। साथ ही पास ही एयरपोर्ट भी है।
बता दें कि शहर के कुछ व्यापारियों का धड़ा चाहता है  कि बस स्टैंड यहां से शिफ्ट न हो। उनका कहना है कि व्यापारियों  का व्यापार ठप हो जाएगा। मगर आधे से ज्यादा  शहर के लोगों की मांग है कि बस स्टैंड बाहर शिफ्ट हो, ताकि दिनभर लगने वाले जाम से बचा जा सके। कुछ लोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। मगर दूसरे लोगों का कहना है कि यह शिफ्ट होना चाहिए। दारअसल, बस स्टैंड के शिफ्ट होने से शहर में जाम की समस्या कम हो जाएगी। क्योंकि शहर के छोटे-बड़े वाहन तीन से चार सङ्गकों पर डायवर्ट हो जाएंगे। अभी तक तो बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए दिल्ली रोड का ही प्रयोग होता है। जैसे ही एयरपोर्ट बनेगा वाहनों का दमाग वर्तमान में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कम हो जाएगा। आपको  बता दें कि शहर के विधायक एवं केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए पिछले आठ साल से प्रयास कर रहे थे। उनके लंबे प्रयास के बाद सीएम ने जमीन ट्रांसफर को लेकर फाइनल मुहर लगा दी है।l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here