Home Faridabad चुनाव संचालन समिति की बैठक लेने पहुंचे पूर्व सीएम मनोहर लाल...

चुनाव संचालन समिति की बैठक लेने पहुंचे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर..बोले हर बूथ को जितना मुख्य लक्ष्य

93
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-फरीदाबाद के भाजपा जिला मुख्यालय अटल कमल में आज चुनाव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया lजिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक की अध्यक्षता की l इस अवसर पर उनके साथ उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के अलावा अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे l करीब ढाई घंटे लंबी चली इस बैठक में फरीदाबाद लोक सभा चुनाव को लेकर  मंथन किया गया और भाजपा पदाधिकारी के सुझाव भी लिए गए और  जीत को पुख्ता बनाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए l
बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चुनाव के समय चुनाव समितियां और कोर कमेटी  भी बनती हैं. जिनको समय-समय पर जानकारियां लेनी होती हैं और आज तमाम जानकारियां लेते हुए ढाई घंटे लंबी मीटिंग चली है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा में तमाम व्यवस्थाएं पुख्ता हो चुकी हैं और जो कमियां थी उन पर दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जीत के मार्जन के सवाल पर उन्होंने कहा की जीत जीत होती है लेकिन फिर भी हम चाहते हैं कि हर बूथ लेवल पर पहले से ज्यादा मार्जिन हासिल किया जाए।मनोहर लाल ने कहा कि हर बूथ को जितना हमारा मुख्य लक्ष्य रहता है क्योंकि बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 लोकसभा सीट   हैं और 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी ।
कांग्रेस में आज के दौर में  कई विकृतियां
 विपक्ष द्वारा अनिल विज की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी चिंता करें अनिल विज हमारे हैं और लोकसभा चुनाव में वह पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।  मनोहर लाल ने कहा की देश में 400 सीटों  को पार करने का जो लक्ष्य रखा गया है,  उसमें बीजेपी 370 और एनडीए 400 पार करेगी यही हमारा लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर आज हाई कोर्ट का फैसला आ गया है और अब हम 10 लोकसभा और एक विधानसभा को मिलाकर 11 कमल खिलाएंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी अच्छे लोग हैं जिसके चलते नरसिंग राव को भारत रत्न दिया गया. वहीं उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस में आज के दौर में बहुत विकृतियों हैं जिसके चलते उनके कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here