अंबाला (एकता): अंबाला में आई बाढ़ के बाद पैदा हुए हालातों से निपटने के लिए गृह मंत्री अनिल विज लगातार फील्ड में उतर रहे हैं। इतना ही नहीं वह बाढ़ प्रभावितों का लगातार सहयोग कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने कहा कि वह बाढ़ से परेशान इंडस्ट्री एरिया के उद्योगपतियों के साथ हर समय साथ खड़े हैं।

उन्होंने इंडस्ट्री एरिया के उद्योगपत्तियों की मांग पर जीएसटी रिटर्न फाइल में अतिरिक्त समय प्रदान करने हेतू आश्वासन देते हुए कहा कि इस बारे में जल्द समाधान निकाला जाएगा। उद्योगपतियों ने गृह मंत्री से जीएसटी रिटर्न फाइल करने में अतिरिक्त समय प्रदान करने की मांग की है।
इंडस्ट्री एरिया के साथ लगते टांगरी नदी क्षेत्र को जलभराव से मुक्त करने हेतू टांगरी नदी के तल को गहरा किया जाएगा। उन्होंने पहले ही टांगरी नदी के दूसरी तरफ पक्का तटबंध बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।







