अंबाला,28 नवंबर —अंबाला का सेंट्रल जेल अक्सर सुर्खियों में रहता है,.अब एक बार फिर सेंट्रल जेल चर्चाओं में आ गया है.इस बार मामला जेल में मोबाइल फोन मिलाने का नहीं, बल्कि कैदियों की आपसी लड़ाई का है। यह लड़ाई इतनी बढ़ गई की प्रदीप नामक कैदी जो रे.प केस में सजा काट रहा है उसका दो अन्य कैदियों ने सर फोड़ दिया. जिसे गंभीर चोटे भी आई है इसके बाद जेल प्रशासन ने इन सभी की लड़ाई को छुड़वाया और मारपीट करने के मामले में भी दो अन्य कैदियों के खिलाफ और मुकदमे दर्ज कर लिए।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए SHO थाना बलदेव नगर ने बताया कि जेल से कैदियों के आपसी लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया था. इसमें प्रदीप नामक कैदी को काफी चोटें आई है, प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि इन तीनों की पहले आपसी कहा सुनी हुई इसके बाद यह कहा सुनी हाथापाई में बदल गई और प्रदीप को काफी चोटें आई. फिलहाल इस मामले में दो अन्य रूपों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।







