Home Haryana हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, भूपेंद्र हुड्डा ने इन...

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, भूपेंद्र हुड्डा ने इन मुद्दों पर की चर्चा

165
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही बुधवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का भी यही मकसद है कि लोगों को चेताना, हालांकि ये चुनाव में लाभ लेने के लिए नहीं है। हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार में गन्ने के भाव में 165 फीसद वृद्धि हुई थी।

बीजेपी सरकार में 2 फीसदी प्रति वर्ष हुई है। शुगर मिल के किसान बड़े परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या सरकार सुलझा नहीं पाई है। कौशल रोजगार निगम भी ठेकेदारी को प्रोत्साहित कर रहा है। सरकार खुद ठेकेदारी कर रही है। प्रॉपर्टी आईडी वाला मुद्दा सही नहीं है। एक ही परिवार के लोग अपनी प्रॉपर्टी को बेचने के लिए सोचने पर मजबूर है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यवाही शुरू करने की बाद विधायकों के सवालों के जवाब दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here