Home Haryana कौशल रोजगार योजना के तहत हरियाणा के 530 युवा इजरायल के...

कौशल रोजगार योजना के तहत हरियाणा के 530 युवा इजरायल के लिए रवाना

132
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के 530 युवा इजरायल के लिए रवाना हो चुके है। इजरायल में 10 हजार श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया में 1370 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था, जिसमें 530 को ही इजरायल का टिकट मिल पाया। हरियाणा में यह भर्ती अभियान 16 से 20 जनवरी तक रोहतक में आयोजित किया गया था। अब सरकार फिर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए ऐसी भर्ती निकालने की तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इन भर्तियों को लेकर ऐलान कर चुके हैं। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल (NSDC) की ओर से चलाए जा रहे भर्ती अभियान में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से करीब 5.6 हजार लोगों का चयन हो गया है।
इसरायल जाने के लिए जहाज में बैठे युवाओं  में से गुलशन कुमार हरियाणा के यमुनानगर निवासी ने बताया कि कंस्ट्रक्शन के काम के लिए इसरायल जा रहे हैं,जिसके लिए हरियाणा सरकार ने  मदद की है। गुलशन ने बताया की हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम के तहत उनका चयन हुआ है जिसमें पहले दस्तावेज वेरीफाइड हुए हैं.उसके बाद स्किल टेस्ट हुआ है और सिलेक्शन होने के बाद अब हम फ्लाइट से इजरायल जा रहे है। गुलशन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर का फोन हमारे पास आया था, उन्होंने हम सबको शुभकामनाएं दी है और हम सब युवाओं ने भी आभार जताया है
1.37 लाख रुपए का मासिक वेतन
दरअसल, इजरायल में यह भर्ती बार बेंडर (लोहा-सरिया को बेंड करने वाला), राजमिस्त्री (मेसन), टाइल्स-मार्बल मिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर (बढ़ई) जैसे कामों के लिए हैं, जिसमें चिकित्सा बीमा, भोजन और आवास के साथ 1.37 लाख रुपए का मासिक वेतन होगा। इन उम्मीदवारों को प्रति माह 16,515 रुपए का बोनस भी प्रदान किया जाएगा।इजरायल बिल्डर्स एसोसिएशन (IBA) के एक सूत्र ने बताया कि ये 10 हजार कर्मचारी प्रति सप्ताह 700 से 1,000 के बैच में पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माण उद्योग के लिए विदेशी जनशक्ति का कोटा 30,000 से बढ़ाकर 50,000 कर दिया गया है और इजरायली सरकार पिछले महीने भारत से 10,000 श्रमिकों के आगमन को मंजूरी दे चुकी है। पहले दौर में लगभग 8,000 श्रमिकों की जांच में से, लगभग 5,600 को इजराइल में काम करने के लिए उपयुक्त पाया गया है, जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here