अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा द्वारा अम्बाला शहर में हैरिटेज वाक आयोजित किया गया। हरियाणा की विरासती इमारतों एवं भवनों को जनता के सम्मुख लाने एवं इनके संरक्षण लिए समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा हरियाणा के विभिन्न नगरों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में भी आज विभाग द्वारा लोगो को कई इतिहासिक जगहों का दौरा करवाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर. चांद सिंह ने की और बताया की,अम्बाला की यह विरासत यात्रा गुरु गोबिंद सिंह पुस्तकालय से आरम्भ होकर कोस मीनार, पुरानी जी.टी. रोड, पुरातन होकर कोस बारांदरी, ऐतिहासिक मस्जिदों, अम्बाला की हवेलियों सहित जोहराबाई अम्बालेवाली के जन्मस्थान से होती हुई ओल्ड ग्लेडस्टोन जलाशय पर जाएगी। इस हैरिटेज वाक में विभिन्न नगरों से इतिहास प्रेमी शामिल होने आते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रम समय समय पर चलाने चाहिए।अधिक जानकारी देते हुए विभाग से आए विनीत ने बताया की पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा द्वारा हैरिटेज वॉक आयोजित की जा रही है, जिसमे लोगो को इतिहास से संबंधित जगहों का दौरा करवाया जायेगा। आज भी कई कॉलेज छात्रों और प्रोफेसर ने इस वॉक में हिस्सा लिया है और अंबाला शहर स्तिथ कई इतिहासिक जगहों को देखा है।






