करनाल (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में कदम रखने वाली भारतीय मूल की पहली महिला, हरियाणा की बेटी कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। वे भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व की महिलाओं एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वे भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व की महिलाओं एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।#KalpanaChawla pic.twitter.com/9QtPWRBq2Y
— Manohar Lal (@mlkhattar) February 1, 2023







