चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर अब नई Airstrip बनेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुंबई-एक्सप्रेसवे पर नूंह तथा गुरुग्राम में दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर जींद एवं कैथल जिला में नए एयरस्ट्रिप बनाने के लिए संभावनाएं ढूंढे। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर 100-100 एकड़ जमीन का खाका तैयार करें। इसके अलावा प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भी रुपरेखा बनाएं।
उन्होंने हिसार एयरपोर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट्स निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी लगातार उन्हें रिपोर्ट करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल, भिवानी, नारनौल तथा पिंजौर में एयरस्ट्रिप पर हेंगर बनाए जाएंगे। उन्होंने नारनौल को छोड़कर राज्य की अन्य सभी एयरस्ट्रिप पर (मैनटेंनेंस रिपेयर एंड ओवरहॉल शुरू करने के निर्देश दिए। हिसार एयरपोर्ट तथा प्रदेश की विभिन्न एयरस्ट्रिप पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
इसके अलावा मानसून ड्रेन, आइसोलेशन-बे, वेहिकुलर लेन, नेविगेशन ऐड्स, सिक्योरिटी वॉच-टॉवर्स, पेरिमीटर रोड आदि के बारे में पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के एरिया से 132 केवी ईएचटी पॉवर लाइन्स को शिफ्ट करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा हो जाएगा।







