कैथल :चन्द्रिका ( TSN)-देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, तमाम पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा ने हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी अभी तक अंतरकलह में उलझी हुई है जिसके कारण अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।
वही आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के साथ सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सुशील गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया, लेकिन मौजूदा हालात और परिस्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आदमी पार्टी का प्रचार कम होता नजर आया है क्योंकि पूरा ध्यान दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क पर लगता नजर आ रहा है क्योंकि देश भर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और भाजपा पर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लग रहे हैं।आखिर इस लोकसभा चुनाव से वोटरों को क्या मिलेगी सौगात, क्या नए भारत में इस प्रकार के समीकरण वोटर को लुभाने में सही साबित होंगे?क्या बीजेपी का मोदी गारंटी का फैक्टर वोटर को पसंद आएगा? इस बात का फैसला आगामी चुनाव में जनता जनार्दन करेगी.







