अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा के बयान पर बीजेपी पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है. वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को लेकर भी घेरा हैं. उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी .
दरअसल भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी और कहा था कि यदि कुमारी शैलजा व रणदीप सुरजेवाला लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें खुशी होगी. इस बयान पर बीजेपी पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस पार्टी मे ये कहा जाता था कि मै लडूगा चुनाव अब उसमे कहा जा रहा है कि तूम लड़ो चुनाव. इससे पता लगता है कि कांग्रेस की नईया डूब रही है और ये नेता कितना भयभीत है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए ब्यान मे कि कांग्रेस युवाओ का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा युवाओ को भटकाना चाहती है इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि जिसका अपना भविष्य न बना हो और वो दुसरो के भविष्य बनाने की बात करता है तो ये हास्यपद लगता है वो पहले अपना भविष्य देख ले. वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी को लेकर विज ने कहा कि यह तो कांग्रेस की संस्कृति ही है. कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 1998 में प्रकाशित अपनी पुस्तक द इनसाइडर के पेज 767 पर भी इसी प्रकार जिक्र किया था ।






