रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक जिले में एक तेज रफ्तार ने पिकअप ने 3 साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार कलानौर कस्बे के गांव पिलाना में हादसे के समय घर के बाहर खड़े मासूम बच्चे को पिकअप ने कुचल दिया।
जिससे हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय मासूम ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं हादसे के चालक फरार हो गया। घटना का पता लगते ही पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।







