Home Ambala नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर अंबाला में शुरू हुआ जश्न… BJP...

नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर अंबाला में शुरू हुआ जश्न… BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

143
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अंबाला में  जश्न शुरू हो गया है. नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर अम्बाला के  भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है. कार्यकर्ताओ का कहना है कि अंबाला से पहली बार कोई मुख्यमंत्री बनने जा रहा है.
हरियाणा प्रदेश में सीएम की कुर्सी पर अब नायब सैनी बैठेंगे. नायब सैनी अम्बाला से है और ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बनने पर यहां के भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मंगलवार को अम्बाला में भाजपा  कार्यकर्ताओ ने अपनी खुशी का इजहार ढोल की थाप पर नाच कर किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने  सबका मुंह मीठा करवाया. उन्होंने कहा कि अंबाला से पहली बार कोई  मुख्यमंत्री बनेगा. मनदीप राणा ने  ये भी दावा किया कि इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में  सबका  सूपड़ा साफ होगा और भाजपा बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here