करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- जिला कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए कार्यों को जनता के सामने उजागर करने के लिए पोल खोल यात्रा निकाली । इस दौरान स्मार्ट सिटी के दर्जनों प्रोजेक्ट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने करोड़ों रुपए बर्बाद करने के आरोप लगाए ।
जिला संयोजक कांग्रेस त्रिलोचन सिंह ने कहा कि
स्मार्ट सिटी लिमिटिड द्वारा शहर को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों की राशि खर्च की है । अपनी पोल खोल यात्रा के जरिए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी के विकास की तस्वीर दिखाई है । इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता मीडिया के साथ दर्जनों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर गए । नेत्रहीनों के लिए बनाए गए स्पेशल ट्रेक, नेकी की दीवार, स्मार्ट शौचालयों , नाइट मार्किट सहित कई अन्य प्रोजेक्ट की वर्तमान दशा दिखाते हुए विभाग और अधिकारियों पर आरोप लगाए।।







