Home Haryana सुशील गुप्ता ने नई सरकार के गठन को बताया भाजपा और...

सुशील गुप्ता ने नई सरकार के गठन को बताया भाजपा और जजपा की मिलीभगत

124
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने सेक्टर-13 के कांग्रेस भवन में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसमें आप के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ रहे।
सुशील गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान, कर्मचारी और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।उन्होंने नई सरकार के गठन को भाजपा और जजपा की मिलीभगत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की मलाई खाने और  हथियाने के लिए दोनों ने गठबंधन किया था। अब फिर मिलीभगत करके सरकार को तोड़कर गुमराह करने का काम किया है।
भाजपा और जजपा ड्रामेबाजी कर रही-अशोक अरोड़ा 
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा और जजपा ड्रामेबाजी कर रही है। पहले दुष्यंत चौटाला ने इनेलो को तोड़कर वोट हासिल किए और भाजपा से हाथ मिला लिया। अब फिर वही ड्रामेबाजी की जा रही है ताकि गठबंधन को नुकसान हो, मगर जनता उनकी हकीकत जान चुकी है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here