Home Crime अंबाला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश, रंगे हाथों पकड़े 4...

अंबाला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश, रंगे हाथों पकड़े 4 लोग (Video)

176
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में गैस सिलेंडरों की कालाबजारी लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें गैस डिलीवरी करने वाले वाहन चालक गैस को कम करते हैं और कालाबजारी करके पैसे कमाने की सोचते हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर अंबाला के नसीरपुर में कुछ युवकों द्वारा गैस की कालाबजारी करते हुए पकड़ा गया। वो एक गैस सिलेंडर से दूसरी गैस सिलेंडर में गैस डालकर लोगों को कम गैस देते थे। जब युवकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो एचपी गैस सिलेंडर एजेंसी में काम करते है।

लगभग रोज 20 से 25 सिलेंडर रोज वो लोग को डिलीवरी करते है। हालांकि जब पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी गई तो सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएफएससी विभाग के अधिकारी पहुंचे। जिन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ गैस सिलिंडर डिलीवरी बॉय गैस सिलेंडर में से एक से दो किलो गैस निकालकर कम कर रहे थे। HP गैस सिलेंडर एजेंसी के सभी युवक बताए जा रहे है। मामले की एक रिपोर्ट बनाकर एजेंसी को भेजी जाएगी और जिला उपायुक्त द्वारा जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

अंबाला के नसीरपुर में गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले युवक गाड़ी में ही गैस चोरी करते पकड़े गए। जब आसपास के लोगों ने देखा तो चारों युवक मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर डीएफएससी अधिकारी पहुंचे और गैस सिंलेंडर के सभी के वजन तोलने पर सभी में गैस कम पाई गई। हालांकि अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के आने से पहले ही चारों युवक मौके से फरार हो गए थे। डीएफएससी अधिकारी पूरी रिपोर्ट एजेंसी और जिला उपायुक्त को सौंप कर मामले की कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here