Home Haryana दस मार्च की मीटिंग के बाद बीजेपी करेगी लोकसभा टिकट की घोषणा...

दस मार्च की मीटिंग के बाद बीजेपी करेगी लोकसभा टिकट की घोषणा -सांसद संजय भाटिया

149
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदूषण की समस्या को देखते हुए हरियाणा के सभी जिलों में जल्द  इलेक्ट्रिक बसे  चलेगी । ये बात  सांसद संजय भाटिया ने कही. उन्होंने कहा  कि सीएम मनोहर लाल की सोच दूरगामी है और  भविष्य की चुनौतियों को देखते हुआ वे योजनाएं बना रहे हैं  । वहीं  सरकार की घोषणाओं को चुनावी बताने पर वे विपक्ष पर भी भड़के ।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि  पूर्व सरकारों में बढ़े घोटाले होते थे,  लेकिन अब मनोहर लाल जो विकास करवा रहे है वो विपक्ष को हजम नही हो रहा ।भाटिया ने कहा कि  दस मार्च की मीटिंग के बाद बीजेपी अपनी लोकसभा टिकट की घोषणा करेगी । उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्तमान सांसदों की टिकट कटने की सिर्फ बाते चल रही है,अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है । गौरतलब है कि  संजय भाटिया के बयान से जेजेपी की मुश्किल बढ़ सकती है क्योंकि उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी दस सीट कमल के निशान पर लड़ी जाएगी ।किरण चौधरी और अन्य कांग्रेस पार्टी के नेताओ की भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर भाटिया ने कहा कि जो राष्ट्रप्रेम की भावना रखता है उसका बीजेपी में स्वागत है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here