Home Haryana अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी: सबसे पवित्र और कठिन यात्रा के लिए...

अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी: सबसे पवित्र और कठिन यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

197
0

हरियाणा (एकता): अमरनाथ यात्रा भारत के सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह दुनिया की सबसे पवित्र और कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है। हर साल श्रद्धालु इस यात्रा का इंतजार करते हैं। ये समुद्र तल से 5,945 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल चलकर तय करनी पड़ती है। हालांकि कई लोग घोड़ों या पीठु के जरिए भी जाते हैं। जिन लोगों ने कोई मनोकामना मांगी हो वह पैदल चलकर पूरी यात्रा करते हैं। खुशी की बात यह है कि एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। इस बार भगवान भोलेनाथ की सबसे दुर्गम कठिन अमरनाथ यात्रा पूरे 62 दिन की होगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए 17 अप्रैल यानि आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। केंद्र की ओर से यात्रा का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। अब श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस बार यात्रा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि यात्रा के लिए सबसे पहला जत्था 30 जून को जम्मू से रवाना किया जाएगा। इस बार 31 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे प्रबंध हैं। लोगों को किसी चींज की जरूरत होगी उसके लिए सभी प्रबंध किए हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए 13 से लेकर 70 साल तक की उम्र के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गर्भवती महिला इस यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकती। आप यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट http://jkasb.nic.in पर जा सकते हैं। बैंक शाखाओं की लिस्ट श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की वेबसाइट http://jkasb.nic.in पर उपलब्ध है। अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए कई दस्तावेज जरूरी होंगे। क्योंकि इसके बिना यात्रा नहीं की जा सकेगी। सभी लोगों को इन दस्तावेज के जरिए ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।

आपको इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आइडी प्रूफ की फोटोकॉपी देनी होगी। यात्रा की तारीख और मार्ग भी बताना होगा।अग्रिम पंजीकरण की लागत प्रति व्यक्ति 120 रुपए है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपए प्रति व्यक्ति होगी। इसके अलावा अगर आप ग्रुप रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपकी फीस तभी भी 220 रुपए ही होगी। एनआरआई तीर्थयात्री पीएनबी के जरिए भी बुकिंग करवा सकते हैं। उनकी फीस प्रति व्यक्ति 1520 रुपए होगाी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here