Home Haryana हरियाणा में कोहरे और ठंड का डबल प्रकोप, रात्रि पारा गिरकर 2.1°C...

हरियाणा में कोहरे और ठंड का डबल प्रकोप, रात्रि पारा गिरकर 2.1°C पर

25
0

हिसार | बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। इन दिनों राज्य में कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड का डबल अटैक जारी है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण रात्रि के समय पाला जमने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

हिसार में रात का तापमान लगातार दूसरे दिन 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रात्रि तापमान है। पंजाब में रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाओं के चलते दोपहर का तापमान भी प्रभावित हुआ; सिरसा में दोपहर का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। फरीदाबाद में 14.5 और पलवल में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे इन जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

पानीपत में दोपहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राज्य के अन्य कई क्षेत्रों में यह और भी कम था। घना कोहरा वाहन चालकों के लिए चुनौती बन गया है और जनजीवन पर असर डाल रहा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here